प्यासा था वो फ़क़ीर
और प्यासा ही मर गया
बैठा जो दरिया के पास था
वो कैसे मर गया
करता रहा वो इंतज़ार
अल्लाह के आने का
जब किसी ने न दी ज़कात
तो बदनसीब मर गया
दिए थे कई मौके, खुदा ने भी उसे
देने आया था पानी, एक बच्चा जब उसे
पहचान नहीं पाया उस फ़रिश्ते को वो कभी
गवांता रहा हरबार वो मौके भी सभी
"वैभव मैत्रेय"
और प्यासा ही मर गया
बैठा जो दरिया के पास था
वो कैसे मर गया
करता रहा वो इंतज़ार
अल्लाह के आने का
जब किसी ने न दी ज़कात
तो बदनसीब मर गया
दिए थे कई मौके, खुदा ने भी उसे
देने आया था पानी, एक बच्चा जब उसे
पहचान नहीं पाया उस फ़रिश्ते को वो कभी
गवांता रहा हरबार वो मौके भी सभी
"वैभव मैत्रेय"