Saturday, 24 September 2011

जब भी ये दिल उदास होता है

जब भी ये दिल उदास होता है 
तेरे होने का एहसास होता है 

लोग ही लोग झुंडों में नज़र आते हैं 
कोई भी न करीब होता है

एक बूँद बचे पैमाने में जो दिखती है
भरी बोतल का आभास होता है 
जब भी ये दिल उदास होता है
तेरे होने का एहसास होता है

तुम तो मसरूफ हो अपने कामों में 
मेरा हर काम नकाम होता हैं 

जब भी ये दिल उदास होता है
तेरे होने का एहसास होता है

मुस्कराहट तेरे चेहरे पे जो दिख जाये 
सारा आलम आबाद होता है 

जब भी ये दिल उदास होता है
तेरे होने का एहसास होता है

रात करवट भी न आई हमको  
ख्वाब तेरा ही दिल संजोता है 

जब भी ये दिल उदास होता है
तेरे होने का एहसास होता है

"वैभव मैत्रेय"
 

Wednesday, 21 September 2011

we were meant to be together: Mona Lisa

we were meant to be together: Mona Lisa: The pretty girl in the painting , so beautiful , so obscure , speaking of innocent love . Smiling , laughing , happily through ...