कुछ वक़्त मुझे भी चाहिए आज मेरे लिए
एक हमदर्द कही मिल जाये मुझे आज मेरे लिए
दिल में एक दर्द का सैलाब है उठा
थोडा सा प्यार चाहिए मुझे आज मेरे लिए
हर शख्स को मेरी ही ज़रुरत होती क्यों है
एक हमराज़ मुझे भी चाहिए आज मेरे लिए
मेरा मुस्कराना मेरी आदत थी कभी
कुछ आंसू बहाने हैं मुझे आज मेरे लिए
कुछ वक़्त भी चाहिए मुझे आज मेरे लिए
मेरी ख़ामोशी को आज मुझ ही से छीन ले जो आकर
एक आवाज़ बुलंद चाहिए मुझे आज मेरे लिए
ना जाने क्यों होगया आज मजबूर में इतना
इस खौफ से उबरना है मुझे आज मेरे लिए
कुछ वक़्त मुझे भी चाहिए आज मेरे लिए
कुछ अन्धेरें आज ना जाने क्यों खींचे है मुझको
एक किरण चाहिए मुझे आज मेरे लिए
प्यास से क्यों सूख गया आज मेरा भी गला
दो बूँद पानी चाहिए मुझे आज मेरे लिए
कैसे बतलाऊ इन आखों में बहते हुए पानी का मतलब
इनको मोती है बनाना मुझे आज मेरे लिए
हर सांस पर मेरी तेरा नाम है खुदा
एक दुनिया नयी चाहिए मुझे आज मेरे लिए
कुछ वक़्त मुझे भी चाहिए आज मेरे लिए
वैभव मैत्रेय
एक हमदर्द कही मिल जाये मुझे आज मेरे लिए
दिल में एक दर्द का सैलाब है उठा
थोडा सा प्यार चाहिए मुझे आज मेरे लिए
हर शख्स को मेरी ही ज़रुरत होती क्यों है
एक हमराज़ मुझे भी चाहिए आज मेरे लिए
मेरा मुस्कराना मेरी आदत थी कभी
कुछ आंसू बहाने हैं मुझे आज मेरे लिए
कुछ वक़्त भी चाहिए मुझे आज मेरे लिए
मेरी ख़ामोशी को आज मुझ ही से छीन ले जो आकर
एक आवाज़ बुलंद चाहिए मुझे आज मेरे लिए
ना जाने क्यों होगया आज मजबूर में इतना
इस खौफ से उबरना है मुझे आज मेरे लिए
कुछ वक़्त मुझे भी चाहिए आज मेरे लिए
कुछ अन्धेरें आज ना जाने क्यों खींचे है मुझको
एक किरण चाहिए मुझे आज मेरे लिए
प्यास से क्यों सूख गया आज मेरा भी गला
दो बूँद पानी चाहिए मुझे आज मेरे लिए
कैसे बतलाऊ इन आखों में बहते हुए पानी का मतलब
इनको मोती है बनाना मुझे आज मेरे लिए
हर सांस पर मेरी तेरा नाम है खुदा
एक दुनिया नयी चाहिए मुझे आज मेरे लिए
कुछ वक़्त मुझे भी चाहिए आज मेरे लिए
वैभव मैत्रेय
kabhi kisi ko mukkamal jahan nahi milta
ReplyDeletekabhi zamin to kabhi aasman nahi milta